पूल किनारे बिकिनी पहने इठलाती नज़र आईं Namrata Malla, वीडियो देख छूट गए फैंस के पसीने

Bhojpuri Actress Making Fans Crazy with her Bikini Looks: भोजपुरी सिनेमा की जान और आइटम नंबर्स में अपनी कातिल अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली भोजपुरी हसीना नम्रता मल्ला आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. नम्रता मल्ला (Namrata Malla) ने अपने फिल्मी सफर में अपनी बेहतरीन अदाकारी से तो लोगों का दिल जीता ही है. साथ ही साथ एक्ट्रेस के बिकनी लुक्स भी हमेशा से ही खबरों के बाजार में छाए हुए हैं. नम्रता के इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो उनकी हर दूसरी फोटो में वह बिकनी पहने कातिलाना पोज देती दिखेंगी. वैसे ये पहली दफा नहीं है जो नम्रता की कोई बिकनी वीडियो वायरल हुई हो, इससे पहले भी नम्रता के कई बिकनी लुक्स ने इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई है. वायरल हो रही वीडियो में नम्रता मल्ला ब्लैक एंड रेड कलर की बिकनी पहने पूल किनारे खड़ी नजर आ रही हैं. गले में ब्लॉक चोकर और बड़े-बड़े इयरिंग के साथ नम्रता ने फैंस को अपना दीवाना बना डाला है.
नम्रता मल्ला सोशल मीडिया के जरिए भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाती दिख रही हैं जैसे-जैसे नम्रता के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं, वैसे वैसे उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है. नम्रता अब बड़े- बड़े सितारों के साथ सुपरहिट फिल्मों में नजर आने लगी हैं. जहां बीते हफ्ते नम्रता का खेसारी लाल यादव के साथ एक गाना वायरल हुआ तो वहीं आज नम्रता पवन सिंह के साथ लाल घाघरा में नजर आ रही हैं
Post a Comment