UPSC Interview Questions
UPSC Interview Questions: यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के लिए कई उम्मीदवार सालों तक तैयारी करते हैं. इसके बावजूद परीक्षा के तीनों चरणों को पहले ही प्रयास में पास कर लेना आसान नहीं होता है. अगर आप IAS स्तर का इंटरव्यू देना चाहते हैं तो आपकी तैयारी भी उसी लेवल की होनी चाहिए (IAS Interview). अपने दिमाग में हर समय यह बात फिट करके रखें कि इंटरव्यू पैनल में बैठे एक्सपर्ट आपकी तार्किक क्षमता को परखने के लिए किसी भी तरह के सवाल पूछ सकते हैं.
अक्सर यूपीएससी (UPSC) के इंटरव्यू में देखने को मिलता है जहां इंटरव्यूर का सवाल तो आसान होता है लेकिन अभ्यर्थी (Applicant) जवाब देने में गलती कर बैठते हैं. यूपीएससी के इंटरव्यू में जो सवाल पूछे जा सकते हैं, उनसे कुछ मिलते जुलते सवाल यहां दिए गए हैं. जिनसे आपको अंदाजा लग सकता है कि किस तरह के सवाल इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.
सवाल: बुढ़ापे में बाल क्यों सफेद हो जाते हैं.
जवाब:
बुढ़ापे में उम्र बढ़ने के साथ मेलानिन का प्रोडक्शन कम होने लगता है.
मेलिनिन तत्व से हमारे बाल काले होते हैं इसकी मात्र कम होने से बाल सफेद
होने लगते हैं.
सवाल: बैंक पैसा कैसे कमाते हैं.
जवाब:
बैंक कई तरह के चार्ज लगाकर पैसा वसूलते हैं जैसे- SMS चार्ज, चेकबुक
चार्ज, DD प्रोसेसिंग फीस, मिनिमम बैलेंस न रखने पर, चेक बाउंस होने पर
चार्ज, डेबिट, क्रेडिट कार्ड चार्ज, अन्य एटीएम से पैसा निकालने पर चार्ज,
लोन देने पर भी पैसे कमाते हैं.
सवाल: किस इंसान का कहीं कोई टिकट नहीं लगता?
जवाब: नवजात शिशु का.
सवाल: वह कौन सा जानवर है जो घायल होने पर इंसानों की तरह रोता है?
जवाब: भालू.
सवाल: खाने से पहले तोड़ी जाने वाली चीज कौन सी है?
जवाब: अंडा.
सवाल: पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते है?
जवाब: कूट शब्द.
सवाल: किस साइड का फेफड़ा छोटा होता है?
जवाब: बाएं साइड का, ताकि दिल को जगह मिल सके.
Post a Comment